अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट। अलीगढ़ जनपद के कोविड-19 एल-2 हॉस्पिटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत मेडिकल स्टाफ (डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ़) कोविड पॉजिटिव मरीजों की बीच में काम कर रहा है। इन कोरोना योद्धाओं को ना ही उनके खाने की सुविधा मिल रही है और ना ही उनको रहने के लिए होटल की सुविधा मिल रही है। जिससे कोविड पॉजिटिव मरीजों के बीच में काम करके घर पर जाने में इनको हर समय डर लगता है कि हमारी भी फैमिली है, हमारे भी छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके संक्रमित होने का डर मन में सताता रहता है। इनको अपने छोटे-छोटे बच्चों का डर लगा रहता है कहीं वे भी संक्रमित ना हो जाएं। एकलव्य मानव संदेश से बात करते हुए पता चला कि ये मेडिकल स्टाफ शासन और प्रशासन से मांग करता है कि उनको पहले की तरह होटल में रहने की सुविधा और भोजन की व्यवस्था दी जाए, इस महामारी में पीड़ित लोगों के जीवन को बचाने के लिए, अपने परिवार से दूर रहकर कोविड अस्पताल में निडर होकर काम कर सकें।
मेडिकल स्टाफ को इलाज के दौरान सरकार से मिलने वाली सुविधा के प्रावधान का एक पत्र भी एकलव्य मानव संदेश को प्राप्त हुआ है, जिसका अनुपालन इस कोडिड-19 भयंकर लहर में शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है।
डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ़, इन सभी से लगातार काम लिया जा रहा है, लगातार ड्यूटी लगाई जा रही है, कोई भी छुट्टी नहीं दी जा रही है। जो एक तरह से इनके साथ सरासर अन्याय हो रहा है। इनको भी तो अपनी जान का खतरा है। इनकी भी अपनी जिंदगी है और इनका भी परिवार है। शासन, प्रशासन इनकी समस्या को तत्काल ध्यान देकर कार्यवाही करे, जिससे कोरोना से जीवन को बचाने में लगे इन योद्धाओं को राहत प्रदान कर कोरोना के और ज्यादा फैलने से बचाने में मदद मिल सके।
------------------------
एकलव्य मानव संदेश
खबरची मीडिया नहीं हैं, हम सामाजिक क्रांति के लिए कार्य करते हैं, इसलिए ऐसे महिला पुरुष साथी जो हमारे इस अभियान में साथ दे सकते हैं, वे अपने काम के साथ साथ हमारे प्रतिनिधि बनकर भी कार्य कर सकते हैं। अब एक नई पहल के अंतर्गत एकलव्य मानव संदेश के साथ जुड़ने वाले हर व्यक्ति का खुद का विज्ञापन एकबार हमारी मासिक पत्रिका में छापा जा रहा है। जिससे आपको देेेश और दुनिया में जान पहचान मिल सके। (अधिक जानकारी के लिए अंत में दिये गए मोबाइल और व्हाट्स नम्बरों पर कर सकते हैं)
एकलव्य मानव संदेश के प्रचारक, रिपोर्टर, ब्यूरो, ब्यूरो चीफ बनने पर आपको अपनी खबरों को प्रसारित करने के लिए प्रिंट और डिजिटल मीडिया के 10 प्लेटफार्म एक साथ मिल रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-
1. एकलव्य मानव संदेश हिन्दी सप्ताहिक समाचार पत्र।
2. एकलव्य मानव संदेश हिन्दी मासिक पत्रिका।
3. गूगल प्ले स्टोर पर ऐप - Eklavya Manav Sandesh
4. वेबसाइट - www.eklavyamanavsandesh.com
5. वेबसाइट - www.eklavyamanavsandesh.page
6. यूट्यूब चैनल Eklavya Manav Sandesh (30 हजार सब्सक्राइबर के साथ)
7. यूट्यूब चैनल Eklavya Manav Sandesh (6 हजार सब्सक्राइबर के साथ)
8. फेसबुक पेज - Eklavya Manav Sandesh
9. ट्विटर - Eklavya Manav Sandesh और Jaswant Singh Nishad
10. टेलीग्राम चैनल - Eklavya Manav Sandesh
(पूरी जानकारी इसी खबर के अंत में दी गई है, जिनको किलिक करके आप देख सकते हैं)
एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन 28 जुलाई 1996 को अलीगढ़ महानगर के कुआरसी से दिल्ली निवासी चाचा चौधरी हरफूलसिंह कश्यप जी (वीरांगना फूलन देवी जी के संरक्षक चाचा) के कर कमलों के द्वारा दिल्ली के सरदार थान सिंह जोश के साथ किया गया था।
अब एकलव्य मानव संदेश साप्ताहिक समाचार पत्र के साथ- साथ अपनी मासिक पत्रिका भी प्रकाशित कर रहा है, जो अतिपिछड़ी जातियों के जन जागरण के कार्य में एकलव्य मानव संदेश के ही कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।