कटिहार जिले के अहमदाबाद प्रखंड में बाढ़ का प्रकोप

कटिहार, बिहार (Katihar, Bihar), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो चीफ मांगन मुखिया की रिपोर्ट, 11 अगस्त 2021। कटिहार जिले के अहमदाबाद प्रखंड में बाढ़ का प्रकोप। अहमदाबाद प्रखंड मुख्यालय से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क हुई जलमग्न। 


  कटिहार जिले के अंतर्गत अमदाबाद प्रखंड की यह सड़क प्रखंड अमदाबाद के पंचायत दुर्गापुर वार्ड सं 01 के ग्राम गोविंदपुर में पड़ती है, जो कि प्रखंड मुख्यालय से होते हुए, पश्चिम बंगाल एवं पंचायत दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर को जोड़ती है। इस सड़क से लगभग 2 से 3 हजार लोगों का आवागवन होता है। प्रतिदिन सड़क कट जाने के कारण से गांव में पानी प्रवेश हो रहा है।

 वीडियो में देखें



  इस बार बाढ़ विभीषिका से किस तरह इस गांव के लोग मंजिल पाएंगे। यहां के सभी ग्रामीणों में सनसनी सी फैली हुई है। कि आगे क्या होगा हम लोगों के साथ। सभी ग्रामीणों ने स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक स्तर तक से बचाव हेतु सुविधा की मांग की हैं। जो आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं।