बहुत ही दुःखद समाचार : एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप जी के पिताजी का हुआ देहांत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 20 अगस्त, 2021। बहुत ही दुःखद समाचार : विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाजवादी पार्टी, मा. डॉ. राजपाल कश्यप जी के पिताजी का लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में देहांत हो गया है। राजसभा सांसद श्री विशम्भर प्रसाद निषाद जी और एकलव्य मानव संदेश परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। 


   एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप जी ने अपने व्यान में कहा है कि आप लोगों को दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है हमारे पिताजी का आज स्वर्गवास लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में हो गया है। कल 21 अगस्त 2021 को प्रातः 10:00 बजे अंतिम संस्कार जनपद हरदोई में स्थित पैतृक ग्राम मझरेता में होगा।

फेसबुक लिंकः

https://www.facebook.com/627179614145443/posts/1607729682757093/

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1428745915506909187?s=19