गगन बघेल का श्री लंका प्रीमियर क्रिकेट लीग में चयन होने पर हुआ स्वागत

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। गगन बघेल पुत्र श्री अंगद सिंह बघेल, निवासी रावण टीला का श्री लंका प्रीमियर लीग में चयन हुआ था। फाइनल में कोलंबो में क्रिकेट मैच खेलने के बाद 26 दिसम्बर 2021 को अलीगढ़ आगमन पर गगन बघेल का भारी जोश के साथ युवा साथियों तथा क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया। ढोल बाजे तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित गगन बघेल के कोच श्री संजय खत्री ने आशीर्वाद दिया और कहा कि गगन बघेल अच्छे युवा क्रिकेटर में है। इनके भविष्य में आगे बढ़ने की कामना करता हूँ। 


    गगन बघेल ने मॉडर्न इंटर कॉलेज रामबाग कॉलोनी अलीगढ़ से इंटर की परीक्षा 2020-2021 में पास की। इस अवसर पर उपस्थित प्रबंधक जवाहर लाल बघेल ने कहा की गगन ने अपनी मेहनत ब माता पिता के आशीर्वाद से क्रिकेट खेल में कामयाबी हासिल की है। श्रीलंका कोलंबो में क्रिकेट मैच खेल कर घर वापस आने पर भारी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा की रिंकू सिंह के बाद दूसरा छात्र गगन बघेल ने क्रिकेट के छेत्र में खेल कर कीर्तमान हासिल कर विद्यालय और बघेल समाज का नाम रोशन किया है। गगन बघेल के माता पिता धन्यवाद के पात्र हैं। गगन बघेल के आगे बढ़ने की कामना की। 

  इस मौके पर जवाहर लाल बघेल, अंगद सिंह बघेल, बांकेलाल बघेल, प्रताप सिंह बघेल, सिताब सिंह बघेल, सब इंस्पेक्टर टी पी सिंह, छोटे लाल बघेल फोजी, नीरज बघेल, पंडित के. के शर्मा, शशि कपूर यादव , सतेंद्र कुमार, पवन कुमार पाल, राजेश सिंह, बंटी बघेल, मोहित बघेल, ईशु , रामशरण बघेल,  समस्त बघेल परिवार उपस्थित रहे।