निषाद कश्यप बिंद समाज के सबसे बड़े कद्दावर नेता श्री विशम्भर प्रसाद निषाद 241 अयाह शाह विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lakhnow, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। श्री विशंभर प्रसाद निषाद को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव ने 241 आयाह शाह विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया। श्री निषाद उत्तर प्रदेश से दूसरी बार  राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ  साथ, एक अच्छे अधिवक्ता, कृषक और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। 

फेसबुक लिंकः

https://www.facebook.com/627179614145443/posts/1715527655310628/

(ट्विटर लिंकः 

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1484824068025368576?t=cCSu97LODlLiaQYXPex35Q&s=19 )


   4 बार  तिन्दवारी विधान सभा से विधायक रहे और 11वीं लोकसभा में फतेहपुर से सांसद रहे। 1993 में श्री मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में राजस्व राज्य मंत्री, पशुधन एवं मत्स्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, 2002 में पुनः मा.मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में तीसरी बार भूतत्त्व खनिकर्म मंत्री रहते हुए हमेशा प्रदेश एवं जनपद के पिछड़े तथा दलितों के लिए सराहनीय कार्य किया।

     यह देश के निषाद, कश्यप, बिंद  (मछुआ समुदाय) के सबसे बड़े कद्दावर नेता हैं और एस सी में परिभाषित करने हेतु आरक्षण की लड़ाई में लगातार संघर्ष करते रहे हैं। अपने क्षेत्र में रोज़गार परक और गुणात्मक शिक्षा का उचित प्रबंध कर शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में एकलव्य के नाम पर कई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कराई हैं। 


   श्री विशंभर प्रसाद निषाद विधान सभा क्षेत्र अयाह शाह एवं फतेहपुर निवासियों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा हैं और हमेशा उपलब्ध हैं।

  एकलव्य मानव संदेश परिवार निषाद बिन्द कश्यप समाज के परिभाषित आरक्षण के संरक्षक मा. विशम्भर प्रसाद निषाद को विधानसभा में जीत की अभिलाषा के साथ हार्दिक बधाई देता है। क्योंकि मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी हमेशा इस समाज की आरक्षण की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जोरदार तरीके से लड़ते रहे हैं।