योगी के रामराज्य में फिरौती के 15 लाख न देने पर संत कबीर नगर में निषाद बालक की बर्बरता पूर्वक की हत्या

संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar), ब्यूरो रिपोर्ट। संत कबीर नगर जिले में हैवानियत की सभी हदों को पार कर देने और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 लाख की फिरौती के लिए आरोपी ने एक निषाद मासूम बालक के 15 टुकड़े कर दिए। 

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1514811568592093193?t=9bV-ibtCtXusOPMn_o8oEw&s=19

फेसबुक लिंकः

https://www.facebook.com/627179614145443/posts/1772627506267309/



(मा. विशम्भर प्रसाद निषाद (राज्यसभा सांसद/राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी) ने घटना की जानकारी होने पर, मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।)

    मर्डर कि बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मासूम का सिर, धड़ से अलग कर दिया गया। बाकी हिस्सों को भी काटकर अलग कर कई जगहों पर फेंक दिया गया। 14 अप्रैल 2022 को पुलिस को अभी तक 5 टुकड़े ही मिले हैं। 

    मुख्य आरोपी कौशलेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मेंहदावल थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की है। यहां के चंद्रभान निषाद नाम के व्यक्ति के 6 साल के बेटे का 6 अप्रैल को अपहरण किया गया था। अपरहरणकर्ताओं ने छोड़ने के लिए 15 लाख की फिरौती मांगी थी। पैसे न मिलने पर बच्चे को मार डाला। इस हैवानियत भरी घटना को शायद रोका भी जा सकता था, पर अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। 

  पीड़ित पिता चंद्रभान ने अपने बेटे के अपहरण की सूचना मेंहदावल थाने पर दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि फिरौती की मांग के बाद परिजनों ने नामजद करने की मांग की थी। फिरौती मांगने वाले ने कहा था कि बेटे की जिंदगी चाहते हो तो जल्दी से जल्दी 15 लाख रुपए लाकर दे दो। 

   अपहरण किये गए मासूम कृष्णा निषाद के शव के 5 टुकड़े घर के पास मिले हैं। सिर धड़ से अलग था। दोनों हाथ भी अलग-अलग मिले हैं। 5 टुकड़ों को अलग-अलग फेंका गया था। पुलिस ने टुकड़ों में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि कौशलेंद्र पांडेय उर्फ लंगड़ा को पकड़ा गया है। इसी ने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में उसने बताया कि शव के 15 टुकड़े किए थे। उसकी निशानदेही पर शव के बाकी हिस्सों को ढूंढा जा रहा है।

   एसपी ने ये भी बताया कि हत्या की वजह पूछताछ में यह सामने आई है कि आरोपी को 15 लाख रुपए की जरूरत थी। इसलिए उसने यह साजिश रच डाली। अपहरण की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। फिरौती की रकम नहीं मिली तो उसने हत्या कर दी।

    आपको ज्ञात हो, इस क्षेत्र से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद का बेटा ईं. प्रवीण कुमार निषाद भाजपा का सांसद भी है और निषाद पार्टी भाजपा की सहयोगी व उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल है। डॉ. संजय कुमार निषाद भाजपा की योगी सरकार में मत्स्य मंत्री हैं। इस इलाके में ब्राह्मण और ठाकुर समाज द्वारा निषादों पर अत्याचार कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन योगी के रामराज्य में निषादों पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। निषाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद पैसों के लिए पार्टी के अधिकांश टिकिट ब्राह्मण और ठाकुरों को बेचकर करोडों रुपये बनाता है। इस बार हुए चुनाव में निषाद पार्टी के 6 विधायक बने हैं, जिनमें 4 ब्राह्मण, 1 ठाकुर और एक निषाद-बिंद है। साथ ही पार्टी का विधान सभा में विधाय दल का नेता भी ब्राह्मण विधायक को ही बनाया गया है। विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक ठाकुर विधायक को बनाया गया है।

 अभी तक, क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी, इलाके का सांसद प्रवीण कुमार निषाद और निषाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद पीड़ित के घर नहीं गए हैं।

              //////////////========/////////

    आप एकलव्य मानव संदेश के वेबसाइट और यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित समाचार एकसाथ देखने के लिए गूगल प्ले स्टोर से Eklavya Manav Sandesh लिखकर हमारा ऐप डाउनलोड करें।

आज ही मंगाएं एकलव्य मानव संदेश हिंदी मासिक पत्रिका

 10 पत्रिकाओं के लिए केवल 350 रुपये (डाक खर्च सहित) आप ऑनलाइन 

Jaswant Singh nishad स्टेट बैंक Saving account नम्बर 31602629741

IFS code SBIN0003773

SBI Dharam Samaj College Aligarh ब्रांच

या

 गूगल पे, फोन पे, पेटीएम से

9219506267 पर भी भेज सकते हैं।

यह पत्रिका निषाद, बिन्द, कश्यप समाज के परिभाषित SC आरक्षण विशेषांक है।

पत्रिका मंगाने के लिए

अपना नाम

पिताजी का नाम

मकान नम्बर

गली नम्बर

लैंडमार्क

गांव या मोहल्ला (शहर में) का नाम

जिला का नाम

पिन कोड नम्बर

व्हाट्स ऐप नंबर

लिखकर भेजें

- जसवन्त सिंह निषाद

संपादक/प्रकाशक/स्वामी/मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

9219506267, 9457311667


एकलव्य मानव संदेश

खबरची मीडिया नहीं हैं, हम सामाजिक क्रांति के लिए कार्य करते हैं, इसलिए ऐसे महिला पुरुष साथी जो हमारे इस अभियान में साथ दे सकते हैं, वे अपने काम के साथ साथ हमारे प्रतिनिधि बनकर भी कार्य कर सकते हैं।

एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन 28 जुलाई 1996 को अलीगढ़ महानगर के कुआरसी से दिल्ली निवासी चाचा चौधरी हरफूलसिंह कश्यप जी (वीरांगना फूलन देवी जी के संरक्षक चाचा) के कर कमलों के द्वारा दिल्ली के सरदार थान सिंह जोश के साथ किया गया था।

  अब एकलव्य मानव संदेश साप्ताहिक समाचार पत्र के साथ- साथ अपनी मासिक पत्रिका भी प्रकाशित कर रहा है, जो अतिपिछड़ी जातियों के जन जागरण के कार्य में एकलव्य मानव संदेश के ही कार्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

     एकलव्य मानव संदेश का डिजिटल चैनल भी है (पूरी जानकारी इसी खबर के साथ नीचे दी जा रही है) जो डिजिटल क्रान्ति के माध्यम से देश और दुनिया में सामाजिक जागरूकता के कार्य में एक जाना माना ब्रांड बनकर उभर रहा है।

आओ अब पत्रिकारिता के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत बनाएं..

एकलव्य मानव संदेश की खबरें देखने के साधन-

1. गूगल प्ले स्टोर से Eklavya Manav Sandesh ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंकः https://goo.gl/BxpTre

2. वेवसाईटें - www.eklavyamanavsandesh.com

और

www.eklavyamanavsandesh.Page

यूट्यूब चैनल- 2 हैं

Eklavya Manav Sandesh

लिंकः https://www.youtube.com/channel/UCnC8umDohaFZ7HoOFmayrXg (31 हज़ार के लगभग सब्सक्राइबर)

https://www.youtube.com/channel/UCw5RPYK5BEiFjLEp71NfSFg (8 हज़ार के लगभग सब्सक्राइबर)

फेसबुक पर- पेज

Eklavya Manav Sandesh

को लाइक करके

लिंकः https://www.facebook.com/eManavSandesh/

ट्विटर पर फॉलो करें

Jaswant Singh Nishad

लिंकः Check out Jaswant Singh Nishad ( @JaswantSNishad): https://twitter.com/JaswantSNishad?s=09

एवं Eklavya Manav Sandesh

लिंकः Check out Eklavya Manav Sandesh (@eManavSandesh): https://twitter.com/eManavSandesh?s=09


Teligram chennal

https://t.me/eklavyamanavsandesh/262

आप हमारे रिपोर्टर भी बनने

और विज्ञापन के लिए

सम्पर्क करें-

जसवन्त सिंह निषाद

संपादक/प्रकाशक/स्वामी/मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

9219506267, 9457311667