लक्ष्य आगे बढ़ो के साथ मनाई बाबा साहब डॉ.अंबेडकर साहब जी जयन्ती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow, Uttar Pradesh), 14 अप्रैल 2022। आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 वृहस्पतिवार को सर्व समाज का मुखपत्र "लक्ष्य आगे बढ़ो" त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि श्री अरिमर्दन सिंह पूर्व आई. आई. एस, अपर महानिदेशक पीआईबी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसके पूर्व मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा आज भारत रत्न डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करके जयंती का भी सुभारंभ किया गया तथा उपस्थित सभी गणमान्य महानुभावों द्वारा पुष्पांजलि करने के साथ ही अद्वितीय संविधान तैयार करने में उनके महान ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। 


    पत्रिका के विमोचन के उपरांत मिशन के अध्यक्ष मा.अवधेश सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र से सम्मान करने के साथ ही क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक डा.वी. के. चौधरी द्वारा भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी का भी स्वागत व संम्मान समाज सेवी श्रीमती सरला सिंह द्वारा अंगवस्त्र व मार्ल्यापण कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि का प्रेरक मार्गदर्शन व उद्बोधन प्राप्त हुआ। इनके अलावा अन्य विभिन्न जनपदों के लगभग 30 महानुभावों एवं शुभचिंतकों द्वारा ऑनलाइन वेबीनार कार्यक्रम में प्रतिभाग करके लक्ष्य आगे बढ़ो पत्रिका के सफल प्रकाशन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया। इसी अवसर पर पूर्व प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं वर्तमान मा. सदस्य उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मा. अरुण सिन्हा जी द्वारा भी ऑनलाइन वेबीनार से जुड़ कर अति सुन्दर मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा उनके द्वारा दिए गए अति महत्वपूर्ण सुझावों एवं मार्गदर्शन को अंगीकृत करने हेतु संकल्प भी लिया गया। उक्त महानुभावों के अलावा सर्वश्री राम लखन पटेल, प्रेम शंकर चौधरी, कैप्टन डॉ अरुण कुमार सिंह, लखन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, डॉक्टर आरजे वर्मा, केशव जाट, ललित राज, मयंक बन्ना, राजेश बघेल, योगेश ठाकुर, जितेंद्र यादव इत्यादि ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेश जी द्वारा किया गया। 


    अंत में सर्व समाज सेवा संस्थान के सर्व सेवा प्रमुख ज्ञान जी द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए लक्ष्य आगे बढ़ो त्रैमासिक पत्रिका का घर घर में पहुंच सुनिश्चित हो, विषय पर भी प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।