लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का 297 वां जन्मोत्सव समारोह ऐतिहासिक पर्व के रूप में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Utrar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 1 जून 2022। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का 297 वां जन्मोत्सव समारोह ऐतिहासिक पर्व के रूप में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। 


    मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती लोकमाता अहिल्याबाई होलकर समिति द्वारा मॉडर्न गार्डन, क्वारसी, एटा बाईपास पर स्वामी मेघानंद जी की अध्यक्षता में हुआ। संचालन सुरेंद्र शास्त्री ने किया। संयोजक जवाहर लाल बघेल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह जी एवं ठा श्यौराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, सुनील कौशल महाराज, सतीश नायक, कार्यक्रम संयोजक जवाहरलाल बघेल ,श्री राम नेताजी, हरप्रसाद द्वारा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दी प्रज्वलन कर हुआ। 


   इस अवसर पर संयोजक जवाहर लाल बघेल ने समाज की और से कुछ मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धनगर जाति का प्रमाण पत्र अति पिछड़ों की वर्गीकरण की मांग एवं बघेल समाज के व्यक्तित्व को संगठन एवं सरकार में प्रतिनिधित्व समायोजन की मांग को पुरजोर शब्दों में मंच से उठाया तथा कहा कि बघेल समाज ने जनपद की सातों विधानसभाओं में समर्थन करते हुए मताधिकार किया। जिससे सातो विधायक विजई हुये। जनपद में सभी समाजों का समायोजन हो गया है, बघेल समाज सामाजिक समीकरण का समायोजित होना अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह जी ने कार्यक्रम में बघेल समाज की उठी मांगों का समर्थन किया। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर उच्च नेताओं के सामने यह सभी मांगे रखी जाएंगी। 


 मुख्य अतिथि रजनीकांत महेश्वरी (क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश) ने इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के आधार पर अपने उद्बोधन में लोकमाता अहिल्याबाई जी के जीवन शासन व उनके द्वारा जनकल्याणकरी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और माननीय अध्यक्ष जी ने मोदी जी द्वारा काशी विश्वनाथ में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का लोकार्पण कर बघेल समाज को गौरववित किया।

   इससे पूर्व प्रातः काल 6:00 बजे महारानीअहिल्या बाई होलकर स्पोर्ट स्टडियम रामघाट रोड पर ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालिका वर्ग सीनियर (3000 मीटर ) में पूर्णिमा शर्मा (प्रथम), करिश्मा चौधरी (द्वितीय), वर्षा बघेल (तृतीय)। बालिका जूनियर वर्ग में (800) वर्ग मीटर दौड़ में पायल शर्मा (प्रथम), दीक्षा राजपूत (द्वितीय), दीश राजपूत (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।

  बालक वर्ग (3000) मीटर में सीनियर (प्रथम) अमित चौधरी, (द्वितीय) रामू दिवाकर, (तृतीय) विजय कुमार, स्थान प्राप्त किया।

   बालक वर्ग जूनियर (800) मीटर शिवम सारस्वत (प्रथम), बृजेश कुमार (द्वितीय),भूपेंद्र बघेल (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।

  सभी विजेताओं को मेडल प्रमाण पत्र सहित नगर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया,

 कार्यक्रम से पूर्व वैदिक यज्ञ द्वारा देशों में खुशहाली एवं शांति की कामना की गई। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम से बाइक रैली के साथ चलकर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौराहा सासनी गेट पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित ओम प्रकाश, फ्रंटियर उधम सिंह शास्त्री, सूरजपाल राणा ने लोकमाता भजनों के द्वारा उनका गुणगान किया।

अंत में यशपाल सिंह बघेल बंटी, कपिंद्र बघेल टाटा मोटर्स की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होलर स्मृति चिन्ह सभी वृद्धजनों एवं अतिथियों को वेट स्वरूप प्रदान किया ।

इस अवसर पर हीरा सिंह बघेल, सी पी सिंह समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल बघेल ,भूपेश बघेल अरविंद चंदेल,आचार्य पूरणमल प्रजापति, भंवर सिंह बघेल ,राम सिंह आचार्य ,प्रताप सिंह, सिताब सिंह, बनी बघेल, सुनीता चौधरी, उषा पाल, तारा देवी, हरवीर सिंह, हेमंत प्रताप सिंह  सुरेंद्र शर्मा अनिल बघेल रिंकू, अनिल वर्मा  आदि।