जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती पर ट्रिपल टेस्ट फार्मूले पर अति पिछड़ा अधिकार मंच ने सोंपे राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ( Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1618627703846105089?t=iIQ3dm75BBlaZOvr22MpCA&s=19

 दिनांक 23. 01. 2023 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जयन्ती की पूर्व संध्या पर माननीय चोब सिंह वर्मा आईएएस सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को, अलीगढ़ कलेक्ट्रेट के सभागार में नगर निकाय से संबंधित चल रहे रैपिड सर्वे के संबंध में, आगमन पर, पुष्प बुके को देकर सम्मान किया गया। और अति पिछड़ा अधिकार मंच के मंडल अध्यक्ष श्री जवाहरलाल बघेल एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर पिछड़ा/ अति पिछड़ा वर्ग की कुल संख्या का आकलन अध्ययन एवं अनुपातिक वर्गीकरण के आधार पर आरक्षण लागू किया जाए तथा तथ्यों के आधार पर मांग पत्र प्रेषित किया। साथ ही श्री इंद्र विक्रम सिंह जिला अधिकारी महोदय जनपद अलीगढ़ को 24. 01. 2023 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत एवं महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश के नाम, कर्पूरी ठाकुर पार्क (निकट पुलिस कंट्रोल रूम) पर समय दोपहर 2:00 के लिए आमंत्रण पत्र प्रेषित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित सर्व श्री सतीश चंद्र नायक, चेतन स्वरूप राजोरिया, उदयवीर सिंह नागर, मुकेश कुमार सैनी एडवोकेट, सरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।






   दिनांक 24. 01. 20,23 को, कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल (निकट पुलिस कंट्रोल), पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99 वां जन्म दिवस वरिष्ठ समाजसेवी श्री रेवती प्रसाद की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा पर पुष्प मालाएं पहनाकर, गगनभेदी नारों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अति पिछड़ा अधिकार मंच द्वारा 9 सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एसीएम द्वितीय श्री विजेंद्र सिंह को प्रेषित किया गया। 











   इस अवसर पर, मुख्य रूप से उपस्थित सर्व श्री विधायक अनिल पाराशर, पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, जवाहरलाल बघेल एडवोकेट, सतीश चंद्र नायक, चेतन स्वरूप राजोरिया, उदयवीर सिंह नागर, पूरणमल प्रजापति, सरनाम सिंह, सूरजपाल राणा, चंद्र बोस निराला, दिनेश राजोरिया, अशर्फीलाल, प्रेमपाल सिंह, देवी सिंह रोहिल्ला, के पी सिंह, राजू सविता, रामखिलाड़ी सविता, श्रीमती रीता राजपूत, पुष्प कुमार, सत्यपाल सविता, मोहम्मद साजिद कुरेशी आदि उपस्थित रहे।

   ################################

सामाजिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आज ही हमारे न्यूज़ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करने के लिए नीचे दी है लिंक को किलिक कीजिए  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kamaltonishad.ems_v2

  आपका छोटा सा सहयोग हमारे प्रयासों को गति प्रदान कर सकता है।

क्योंकि इस ऐप पर आपको सामाजिक क्रांति को पूरे भारतवर्ष और दुनिया भर में मजबूती प्रदान करने के लिए एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र (एक साल में 48 समाचार पत्र 240 रुपये के ऑनलाइन फ्री मिलेंगे) , एकलव्य मानव संदेश हिन्दी मासिक पत्रिका (एक साल में 12 मासिक पत्रिका 420 रुपये की ऑनलाइन फ्री मिलेगी)

एवं

 Eklavya Manav Sandesh डिजिटल न्यूज़ चैनल (www.eklavyamanavsandesh.com

 एवं Eklavya Manav Sandesh यूट्यूब चैनल 

https://youtube.com/@eklavyamanavsandesh2400 ) की सभी खबरें एक ही किलिक पर देखने के लिए मिलती रहेंगे

और

आप हमारे रिपोर्टर बनने और विज्ञापन के लिए भी सम्पर्क कर सकते हैं-

 जसवन्त सिंह निषाद

 संपादक / प्रकाशक / स्वामी / मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

 9219506267, 9457311667