अलीगढ़ नगर निगम सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कराने के लिए अतिपिछड़ा वर्ग अधिकार मंच ने दिया ज्ञापन

लीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 4 अप्रैल 2023। अलीगढ़ नगर निगम सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कराने के लिए अतिपिछड़ा वर्ग अधिकार मंच ने दिया ज्ञापन।


फ़ेसबुक लिंकः

Twitter लिंकः
https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1643580781875564544?t=hCX3silU1R9H09lVbqivjw&s=19

     दिनांक 04.04.2023 को उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत जनपद अलीगढ़ के महापौर पद को पिछड़ा वर्ग आरक्षण की श्रेणी में किए जाने की मांग।
श्री जवाहरलाल बघेल एडवोकेट मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल ने कहा की जनपद अलीगढ़ में 1995 से नगर निगम के चुनाव शुरू किए गए, जब से अब तक पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं अनुसूचित जाति के लिए अलीगढ़ नगर निगम को आरक्षित नहीं किया गया है।
श्री जय प्रकाश लोधी मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने कहा वर्ष 2022 में अलीगढ़ नगर निगम महापौर पद को पिछड़ा वर्ग महिला के कोटे में आरक्षित करने के लिए अधिसूचना जारी हुई थी, जिससे बहुसंख्यक समुदाय पिछड़े वर्ग के लोगों में न्याय की उम्मीद जगी थी, परंतु राजनीतिक प्रभावशाली लोगों ने अपना दखल रखने वालों के द्वारा आपत्ति लगाई गई थी। आम चर्चा भी रही थी कि किसी भी कीमत पर अलीगढ़ नगर नगर निगम को पिछड़ा वर्ग में आरक्षित नहीं होने देंगे तथा नई अधिसूचना 2023 में सामान्य वर्ग के लिए घोषित कर दिया गया है।
   सतीश जननायक संरक्षक में अपने विचारों में कहा अलीगढ़ नगर निगम मैं उपेक्षित 70 प्रतिशत आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग की है, इसके बावजूद भी अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करके अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को अपमानित करने का काम किया गया है, जिसके कारण समाज में भारी रोष है, इसकी हम घोर निंदा करते हैं।
     श्री चंद्रप्रकाश पांचाल एवं उदयवीर सिंह नागर जिला अध्यक्ष के संयुक्त विचारों में अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश भागों में उपेक्षित वर्गों के लोग निवास करते हैं, उन क्षेत्रों में समुचित विकास नहीं हुआ है। वहां विकास तभी संभव होगा जब नगर निगम में महापौर के पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधि चुनकर आएगा। यहां गौर करने लायक है कि सांसद एवं विधायक गण भी सामान्य वर्ग से आते हैं।
    उपस्थित जनसमूह ने एक राय होकर कहा कि वर्तमान में सभी तथ्यों पर विचार करना चाहिए, अन्य पिछड़ा वर्ग का राजनीतिक पिछड़ापन दूर करने के लिए संविधान में व्यवस्था है, इस आधार से अलीगढ़ नगर निगम महापौर पद को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाना जनहित में अति आवश्यक है।
    मुख्य रूप से उपस्थित सर्व श्री चेतन स्वरूप राजोरिया, सरनाम सिंह, सूरजपाल राना एडवोकेट, मुकेश सैनी, महेंद्र सिंह निषाद, लक्ष्मी यादव एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट, मुन्ना लाल कश्यप, श्रीमती गीता राजपूत, श्रीमती मंजू सैनी, बाबा श्री राम एडवोकेट, ओमप्रकाश लोधी, भूरी सिंह बघेल, नीरज सैनी, राकेश सैनी, लंबरदार एडवोकेट, चरण सिंह बघेल, श्रीमती संतोष राजपूत, शीला नायक, हरिकिशन नंदवंशी, रामखिलाड़ी कविता, बद्री प्रसाद बघेल एडवोकेट, भंवर सिंह बघेल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उक्त माग पत्र प्रमुख सचिव महोदय नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन को पढ़कर सुनाया तथा एसीएम फर्स्ट श्री मोहम्मद अमान जी को प्रेषित किया गया।

         #$#$#$#$#$#$#$#$#$#$#

          नई दिल्ली, 25 मार्च 2023। नई दिल्ली में दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी को सम्मानित किया जायेगा।

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1639434268370939904?t=_vgP-q4ybwhdNsGQBpNjBg&s=19

फेसबुक लिंकः

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0MYw37FbhnNZNCNS7X5DZRezQtq98V4vM9s1jSxsCqShTcdjy7ak4VUiCzo5dMAvTl&id=100063759285494&mibextid=Nif5oz






2023 के संसद रत्न सम्मान के लिए चुने गए सभी सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भेजा बधाई संदेश। 

ट्विटर लिंकः

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1630201955082735622?t=xYBzdIjnhJdENNQgMF9MiQ&s=19


     बहुत बहुत बधाई हो : मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी को दूसरी बार संसद रत्न रिवॉर्ड से सम्मान के लिए चुने जाने पर। गर्व की बात यह है कि, ये संसद रत्न एवॉर्ड 2023 के लिए मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी को उनके 4 जुलाई 2022 को राज्यसभा से रिटायर्ड होने के बाद दिया जा रहा है।

   सम्पूर्ण निषाद वंश के लिए यह खुशी का मौका है कि, शोषित वर्ग के सबसे कद्दावर नेता, जो बाँदा जिला की तहसील पैलानी के जसपुरा ब्लॉक के झंझनी पुरवा गांव में जन्मे और अपनी क्षेत्र की तिन्दवारी विधानसभा से 4 बार विधायक, पड़ौसी जिला फतेहपुर से 1996 में लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद ( 4 जुलाई 2022 को रिटायर्ड हुए थे ), 3 बार उत्तर सरकार में मंत्री रहते हुए, हमेशा गरीब हित के लिए सभी जगह कार्य करते रहे हैं और आज भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने हुए हैं। मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी ने उत्तर प्रदेश की 17 अतिपिछड़ी जातियों मल्लाह, केवट, कहार, कश्यप, निषाद, बिंद, बाथम, तुराहा, गौड़, गौड़िया, मांझी, धीवर, धीमर, भर, राजभर, कुम्हार, प्रजापति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक हर मौके पर अपनी आवाज बुलंद की और संसद में प्राइवेट मेम्बर बिल व संकल्प तक पेश कर मोदी सरकार को इन जातियों को आरक्षण देने के जोरदार बहस के लिए मजबूर किया। इस खबर के साथ कुछ वीडियो मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी की दी गई है, आप उनको किलिक करके हमारे महान नेता के संघर्ष को देख सकते हैं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर समाज को जागरूक करने में अपना योगदान देकर, मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी के हाथों को मजबूत कर सकते हैं। क्योंकि राष्ट्रीय हित में किये गए इनके योगदान को देखर ही दूसरी बार संसद रत्न से सम्मानित किया गया है। निषाद वंश में संसद रत्न से सम्मानित होने वाले पहले और आज तक एकमात्र नेता बन गए हैं मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी। 

https://twitter.com/JaswantSNishad/status/1628068463083425792?t=Z7Muok9BA4JCTjY0-0xa-Q&s=19








पहली बार मिले संसद रत्न रिवॉर्ड की झलक नीचे दी गई वीडियो को किलिक करके देखें :


###$$$$$########


    निषाद बिंद कश्यप समाज की सभी जातियों को परिभाषित आरक्षण चाहिए तो इन सभी 6 वीडियो को किलिक करके जरूर देखें और समाज को जागरूक करने में इनको ज्यादा से ज्यादा शेयर कर अपना योगदान दें।

देखें संसद में कैसे मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी ने उठायी परिभाषित आरक्षण की मांग 


देखें मोदी सरकार के सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने परिभाषित आरक्षण क्यों नही होने दिया लागू


वीडियो किलिक करके देखें, कर्नाटक फॉर्मूला पर मोदी सरकार से संसद परिभाषित आरक्षण की मांग रखते मा. विशम्भर प्रसाद निषाद जी

देखें इस वीडियो में: क्यों भाजपा के पालतू तीतरों का सामाजिक वहिष्कार करना जरूरी है!



   नीचे की वीडियो को किलिक करके देखें, निषाद आरक्षण के लिए 7 जून को गोरखपुर के कसरबल में अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीद अखिलेश निषाद के पिताजी श्री आत्माराम निषाद जी ने कैसे खोली निषाद आरक्षण पर धोखा देने वाले, निषादों के महाठग की पोल।



अगर समाज को जागरूक करने में एकलव्य मानव संदेश के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आप हमारे पाठक बनकर और  उसी के माध्यम से हमारे रिपोर्टर बनकर सहयोग कर सकते हैं।
देखें: 

सामाजिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आज ही हमारे न्यूज़ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करने के लिए नीचे दी है लिंक को किलिक कीजिए  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kamaltonishad.ems_v2

  आपका छोटा सा सहयोग हमारे प्रयासों को गति प्रदान कर सकता है।

क्योंकि इस ऐप पर आपको सामाजिक क्रांति को पूरे भारतवर्ष और दुनिया भर में मजबूती प्रदान करने के लिए एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र (एक साल में 48 समाचार पत्र 240 रुपये के ऑनलाइन फ्री मिलेंगे) , एकलव्य मानव संदेश हिन्दी मासिक पत्रिका (एक साल में 12 मासिक पत्रिका 420 रुपये की ऑनलाइन फ्री मिलेगी)

एवं

 Eklavya Manav Sandesh डिजिटल न्यूज़ चैनल (www.eklavyamanavsandesh.com

 एवं Eklavya Manav Sandesh यूट्यूब चैनल 

https://youtube.com/@eklavyamanavsandesh2400 ) की सभी खबरें एक ही किलिक पर देखने के लिए मिलती रहेंगे

और

आप हमारे रिपोर्टर बनने और विज्ञापन के लिए भी सम्पर्क कर सकते हैं-

 जसवन्त सिंह निषाद

 संपादक / प्रकाशक / स्वामी / मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

 9219506267, 9457311667