घाटमपुर, कानपुर ग्रामीण, उत्तर प्रदेश ( Ghatampur, Kanpur Gramin, Uttar Pradesh ), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 17.06.2025। प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री श्याम लाल पाल जी के पत्र संख्या 115/2025 के क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 17/06/25 को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल जनपद कानपुर ग्रामीण में घाटमपुर विधानसभा के, थाना सजेती के अंतर्गत, ग्राम कुटरा में, चौकी कुटरा की पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर, स्व. जीत कुमार निषाद जीतू ने आत्महत्या कर ली थी। स्व. जीतू निषाद के घर पहुंचकर उनकी माता जी श्रीमती जगरानी निषाद व भाई सूरज निषाद, चचेरी बहन अर्चना निषाद व अल्का निषाद के द्वारा पुलिसिया अत्याचार से अवगत कराया कि पुलिस द्वारा जीतू को गांव की चौकी पर मारा पीटा गया व सामाजिक बेइज्जती की गई और चौकी से छोड़ने के नाम पर 50000 रुपए की मांग की गई जिस पर जीतू निषाद के द्वारा गल्ला बेचकर ₹20000 पुलिस को दिए गए, शेष ₹30000 के लिए समय मांगा गया, जिस पर पुलिस द्वारा आए दिन जीतू निषाद को प्रताड़ित किया गया, जिससे अजिज होकर जीतू निषाद ने दिनांक 09/06/25 को शाम 6 बजे के करीब आत्महत्या कर ली। 

X (ट्विटर लिंक ) 

https://x.com/JaswantSNishad/status/1935004036689760512?t=6GKvvtJyXqRpFQzAdhI6yA&s=19

फेसबुक लिंक 

https://www.facebook.com/share/p/19CFXMkLvc/


  पुलिस प्रशासन द्वारा बॉडी को जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में रख लिया, जब गांव के लोगों के द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया तो पुलिस ने दबाव में आकर सुबह भोर के 3:30 बजे FIR दर्ज की गई। तब जाकर गांव से बॉडी पोस्टमार्टम के लिए गई। पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 212/2025 में FIR दर्ज की गई, जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया, जो कि दरोगा गौरव शैलिया, दीवान रवि वर्मा, पत्नी सुमन व ससुर हैं। 


     जीतू निषाद की तीन बेटियां हैं जो कि, बड़ी बेटी 18 वर्षीय आकांक्षा, बीच वाली बेटी 11 वर्षीय अरुणा व छोटी बेटी 7 वर्षीय साक्षी है। उक्त पूरे घटना क्रम की जानकारी गांव जाकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने परिवार से ली और समाजवादी पार्टी की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुनिंद्र शुक्ला, पूर्व सांसद/ पूर्व मंत्री/ राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी श्री विशंभर प्रसाद निषाद, श्री इंद्रजीत कोरी (पूर्व मंत्री), श्री प्रवीण सिंह बंटी यादव पूर्व राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड, श्री अर्पित यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा, श्रीमती सोमवती सँखवार सदस्य जिला पंचायत, श्री अनिल सोनकर वरिष्ठ सपा नेता, श्री राजू वर्मा विधानसभा अध्यक्ष घाटमपुर मौजूद रहे। 

   इसी तरह से गांव के ही भोला निषाद ने दिनांक 05/06/25 को थाना सजेती की चौकी कुटरा की पुलिस की प्रताड़ना से आत्महत्या कर ली थी।जिसकी जानकारी मिलने पर प्रतिनिधि मण्डल ने स्व भोला निषाद के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 

  पुलिस FIR की कॉपी 







$#$##$#$#$$#$#$#$


अगर समाज को जागरूक करने में एकलव्य मानव संदेश के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आप हमारे पाठक बनकर और  उसी के माध्यम से हमारे रिपोर्टर बनकर सहयोग कर सकते हैं।

सामाजिक क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आज ही हमारे न्यूज़ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करने के लिए नीचे दी है लिंक को किलिक कीजिए  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kamaltonishad.ems_v2

  आपका छोटा सा सहयोग हमारे प्रयासों को गति प्रदान कर सकता है।

क्योंकि इस ऐप पर आपको सामाजिक क्रांति को पूरे भारतवर्ष और दुनिया भर में मजबूती प्रदान करने के लिए एकलव्य मानव संदेश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र (एक साल में 48 समाचार पत्र 240 रुपये के ऑनलाइन फ्री मिलेंगे) , एकलव्य मानव संदेश हिन्दी मासिक पत्रिका (एक साल में 12 मासिक पत्रिका 420 रुपये की ऑनलाइन फ्री मिलेगी)

एवं

 Eklavya Manav Sandesh डिजिटल न्यूज़ चैनल (www.eklavyamanavsandesh.com

 एवं Eklavya Manav Sandesh यूट्यूब चैनल 

https://youtube.com/@eklavyamanavsandesh2400 ) की सभी खबरें एक ही किलिक पर देखने के लिए मिलती रहेंगे

और

 हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंकः को किलिक कीजिए

https://chat.whatsapp.com/Gislo32pPO0FWB3vGQlp3N

 आप ट्विटर पर भी हमको फॉलो कर सकते हैं

https://twitter.com/JaswantSNishad?t=o1FCkAQx-ob5Zb_HjMJBvg&s=09

आप नीचे दी गई लिंकः को किलिक करके फॉलो का बटन दबाकर फेसबुक पर भी हमसे जुड़ सकते हैं..

https://www.facebook.com/eManavSandesh?mibextid=ZbWKwL

आप हमारे रिपोर्टर बनने और विज्ञापन के लिए भी सम्पर्क कर सकते हैं-

 जसवन्त सिंह निषाद

 संपादक / प्रकाशक / स्वामी / मुद्रक

कुआर्सी, रामघाट रोड, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 202002

मोबाइल/व्हाट्सऐप नम्बर्स

 9219506267, 9457311667