मछुआरे निषादों का अपहरण कर मांगी रंगदारी

कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश, ब्यूरो रिपोर्ट। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गढवा के छह निषाद मछुआरे शुक्रवार को यमुना मेँ शिकार के लिए निकले थे। वहाँ पहले से ही पुलिस की वर्दी पहनकर घात लगये बदमाशों ने मछुआरों को घेरकर बंधक बना लिया और यमुना पार चित्रकूट जनपद के मऊ में ले गए। वहां पर इन सभी निषाद मछुआरों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये की मांग की। अपहृत नाविकों ने उस वक्त अपने पास मौजूद तीन हजार रुपया इकट्ठा कर के दे दिया और वाकी का रुपया देने के लिए सभी मछुआरे बदमाशों के साथ वह दुबारा यमुना पार करके आए तो कौशाम्बी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने पूंछतांछ के बाद रंगदारी का केस दर्ज़ कर लिया। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा निवासी राजनारायण, ननकू, नरोत्तम, सुनील, रामयश, जितेंद्र शुक्रवार को नाव लेकर यमुना में शिकार के लिएनिकले थे, तभी यमुना पार बरवारा, मऊ गांव के सामने पुलिस की वर्दी में पहले से घात लगाए बदमाशों ने इशारा करके मछुआरों को बुलाया। मछुआरे जैसे ही किनारे आए पुलिस वदी पहने लोगों ने उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जबरन उनको मऊ लेकर गए। वहां एक कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद एक लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए कहा कि वह प्रतिबंध के बाद भी यमुना में शिकार करते हैं। मार से घबराए निषादों ने तीन हजार रुपया इकट्ठा कर दिया। पुलिस की वर्दीधारी बदमाशों ने कहा कि 20 हजार रुपये से कम नहीं लेंगे।
    निषाद मछुआरों ने मोबाइल पर परिजनों से बातचीत की तो परिजनों ने भी 17 हज़ार रुपये इकट्ठा किये। इस बीच पुलिस वर्दीधारी बदमाश मछुआरों को लेकर नाव से जागापुर पंप कैनाल के सामने पहुंचे। तभी जानकारी होने पर कौशाम्बी इंस्पेक्टर हेमराज सरोज ने वहां छापा मारकर कथित पुलिसकमियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर अपहृत मछुआरों ने अपने ऊपर बीती घटना की जानकारी दी।
   निषाद मछुआरों को आहरण कर रंगदारी मंगाने वाले बदमाशों के नाम हैं- अशोक कुमार उर्फ अवधेस निवासी गिरिया खालसा थाना पिपरी, रोहित निवासी खोपा थाना सराय अकिल, रामनरेश पुत्र भोंडाल निवासी बरवार थाना मऊ जनपद चित्रकूट, बचानी लाल पुत्र थुगुला निवासी बरवार थाना मऊ जनपद चित्रकूट।